• सामान्य पोषण2 वर्षों पहले

    हींग का उपयोग आमतौर पर दाल सब्जी में छौंक लगाने के लिए किया जाता है इसलिए इसे ‘बघारनी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों से कश्मीर एवं पंजाब में पायी जाती है।

    हींग आहार में रूचि उत्पन्न करके अग्नि को प्रदीप्त करती है। हींग फेरूला फोइटिस नामक पौधे का चिकना रस है। इसके पौधे के पत्तों और छाल में हलकी चोट देने से दूध निकलता है और वही दूध पेड़ पर सूख कर गोंद बनता है, उसे निकालकर सुखा लिया जाता है, जिसे बाद में हींग के नाम से जाना जाता है।

    हींग एक गुणकारी औषधि है।

    यह हलकी,गर्म और पाचक है।

    जानिये, हींग के अद्भुत औषधीय गुणों के विषय में

    1. हींग को पानी में पीसकर पेट पर (नाभी के आसपास) लेप करने से उलटी बंद हो जाती है और पेट दर्द में भी आराम मिलता है।
    2. हिंगाष्टक चूर्ण 6 ग्राम को पानी के साथ खाने से हर प्रकार की वायु की बीमारियां मिट जाती हैं।
    3. शुद्ध हींग को चम्मच भर पानी में गर्म करके रुई भिगोकर दर्द वाले दांत के नीचे रखें। ऐसा करने से दांत के दर्द में आराम मिलता है।
    4. कालीखांसी में बच्चों के सीने पर हींग का लेप करने से लाभ मिलता है।
    5. यदि पेट में गैस बन रही हो तो हींग, काला नमक और भुनी हुई अजवायन को पीस कर चूर्ण बना लें। इसे दिन में दो बार गुनगुने पानी से लें, गैस में लाभ होगा।
    6. हींग को तिल के तेल में पका कर उस तेल की बूँदें कान में डालने से तेज कान का दर्द दूर होता है।
      7.अचार की सुरक्षा के लिए बर्तन में पहले हींग का धुंआ दें। उसके बाद उसमे अचार भरें। इस प्रयोग से अचार खराब नहीं होता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Captcha loading...

    संबंधित पोस्ट

    इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन खाने से करें परहेज
    सामान्य पोषण

    इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन खाने से करें परहेज

    1 एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट का अल्सर और डायरिया जैसी समस्याओं में लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। लहसुन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है। 2 एनिमिया के मरीजों के लिए भी लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक […]

    सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ?
    सामान्य पोषण

    सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ?

    1.- लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन आपको अनेक लाभ दे सकता है, साथ ही इंफेक्शन को दूर भगाने में भी लहसुन काफी महत्वपूर्ण है। 2.- यदि आप लहसुन का सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत कारगर सिद्ध होता है।3.- लहसुन का […]

    मानसून में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं (मानसून डाइट)
    सामान्य पोषण

    मानसून में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं (मानसून डाइट)

    अधिक जैतून का तेल, घी या सूरजमुखी का तेल खाएंमानसून के दौरान सरसों के तेल, मक्खन या मूंगफली के तेल में पका हुआ खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये तेल थोड़े भारी होते हैं। इनसे बने भोजन को पचाने में दिक्कत होती है। पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए खाने में जैतून के […]

    बीमार पड़ने के पहले ये जादूई काम केवल आयुर्वेद ही कर सकता है
    सामान्य पोषण

    बीमार पड़ने के पहले ये जादूई काम केवल आयुर्वेद ही कर सकता है

    केंसर होने का भय लगता हो तो रोज़ाना कढ़ीपत्ते /तुलसी/ हल्दी का रस पीते रहें हार्टअटेक का भय लगता हो तो रोज़ना अर्जुनासव या अर्जुनारिष्ट पीते रहिए बवासीर होने की सम्भावना लगती हो तो नागदोन के 3-4 हरे पत्ते रोजाना सबेरे चबा कर खाएँ किडनी फेल होने का डर हो तो हरे धनिये का रस/ […]

  • एक सवाल है?

    जब भी आपको हमारी आवश्यकता हो हम आपके लिए यहां हैं!